फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदौरा स्टेशन पर हो ट्रेनों का ठहराव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भदौरा रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों के ठहराव को लेकर ग्रामीणों ने मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि ट्रेनें नहीं रुकने से यहां के लोगों को यात्रा करने में दुश्वारियां आ रही हैं। गोड़सरा गांव निवासी शाहिर खान ने बताया कि संक्रमण के दौरान भदौरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। अब अनलॉक के बाद भी ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। बाजार निवासी आशीष गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से मजबूरी में बस और निजी साधनों से आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रेल अधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए स्टेशन पर पूर्व की भांति ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें