फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: न्यायिक अधिकारी के तैनात की मांग, अधिवक्तओं ने सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। जखनिया ग्राम न्यायालय अधिवक्ता संघ ग्राम न्यायालय के अध्यक्ष दुर्ग विजय यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तीन सूत्रीय ज्ञापन न्यायाधीश सप्तम राकेश को सौंपा और उन्होंने मांग किया कि जखनिया ग्राम न्यायालय के न्यायिक अधिकारी सुनील गुप्ता का स्थानांतरण होने के बाद 21 नवंबर से न्यायालय रिक्त है।
विज्ञापन

इससे क्षेत्रीय जनता सहित अधिवक्ताओं को काफी समस्या उठानी पड़ रही है। यही नहीं विभिन्न धाराओं के मुकदमों की जमानत के लिए सैदपुर जाना पड़ रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता योगेंद्र सिंह ने कहा कि दो बार पत्रक दिया गया। फिर भी न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो पाई। इसके वजह से जखनिया ग्राम न्यायालय के सारे काम ठप हैं। इस दौरान अध्यक्ष दुर्गा विजय यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, महासचिव जितेंद्र सिंह ,उप मंत्री विजय कुमार गोंड ,उपाध्यक्ष राम कुंवर सिं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें