सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते भारतीय शोषित समाज पार्टी के कार्यकर्
गाजीपुर। भारतीय शोषित समाज पार्टी के बैनर तले सोमवार को शोषित और वंचित समाज के लोगों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदुमन बासफोर (पहलवान) और जिलाध्यक्ष शिव कुमार बासफोर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में सड़क किनारे और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को जमीन आवंटित कर पक्के आवास देने, दबंगों के उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई करने तथा गरीब परिवारों के आयुष्मान और राशन कार्ड बनवाने की मांग की गई। साथ ही आवासीय पट्टा देने की भी मांग उठाई गई।
पार्टी ने बिलईचिया गांव और अंधऊ हवाई अड्डे के पास करीब 20 वर्षों से झोपड़ी में रह रहे बासफोर डोम समाज के लोगों को जमीन का अधिकार देने की मांग की। प्रदर्शन में जगदीश, सुरेश बासफोर, सोनू बासफोर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद