शहर के गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज के गेट पर प्राचार्य राघवेंद्र पांडेय को पत्रक सौंपते अभाविप
गाजीपुर। पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं की सुविधाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने सोमवार को कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन दिया। इसमें पंखे, शौचालय, कैंटीन, पेयजल, साइकिल स्टैंड, छात्राओं के कॉमन रूम और प्रयोगशालाओं की व्यवस्था में सुधार की मांग की है। अभाविप ने समस्याओं का निश्चित समय सीमा में समाधान नहीं होने पर लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में अभाविप ने कहा है कि महाविद्यालय के विभिन्न कक्षों में कई पंखे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। पंखे अधिक ऊंचाई पर लगे होने से विद्यार्थियों को पर्याप्त हवा नहीं मिल पा रही है। संगठन ने पंखों की मरम्मत और उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त शौचालय नहीं होने और उपलब्ध शौचालयों की नियमित सफाई न होने का भी आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को उचित दर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए सुलभ कैंटीन की व्यवस्था करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में दीपा गुप्ता, गौरव राय, वायु पाठक, रितेश प्रजापति, शुभम गुप्ता और दिग्विजय राय सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।