फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सीएम का पुतला फूंका

Thu, 23 Apr 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जंतर-मंतर के पास आम आदमी पार्टी की किसान रैली के दौरान राजस्थान के दौसा जिले के किसान गजेन्द्र सिंह के आत्महत्या करने को लेकर भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। नाराज कार्यकर्ताओं ने सेल के जिला सह संयोजक आलोक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंककर अपने रोष का इजहार किया।
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि आत्महत्या किए जाने के घंटों बाद भी पार्टी के नेता संवेदनहीन होकर भाषण देते रहे और मूकदर्शक बने रहे। सेल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से दिल्ली केे उप राज्यपाल को पत्र भेजकर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित रैली के आयोजकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर सेल के जिला संयोजक नवीन पांडेय, सह संयोजक आयूष सिंह, पंकज राय, शैलेन्द्र सिंह,  राहुल श्रीवास्तव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



उधर सरस्वती विहार कालोनी में सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में किसान गजेन्द्र सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया गया। अनुराग राय ने कहा कि पुलिस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने संवेदनहीनता का परिचय दिया। किसान गजेन्द्र की मृत्यु के बाद भी अनैतिकता का परिचय देते हुए आप के नेता भाषण देते रहे जो संवेदनहीन सियासत का परिचायक है। इस मौके पर आनंद कुशवाहा, पंकज यादव, विकास राणा, विक्रांत भारती, राजेश यादव, सुनील प्रजापति, कृष्ण प्रजापति, रामशेर, कामेश्वर सिंह तथा श्रीराम कनौजिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें