बेतहाशा गर्मी पड़ने से पेट, त्वचा रोग ,बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में 200 बेड फुल हो गए हैं। इन दिनों औसतन बारह से मरीज रोजाना जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जून से पहले तक दिनभर में औसतन पांच सौ ही मरीज जिला अस्पताल पहुंचते थे। इस महीने तापमान 43-44 डिग्री सेल्सिसियस तक पहुंच गया। इधर दस दिनों से जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल में पसरी गंदगी, बंद पंखे, गंदे शौचालय, कूड़ेदान से निकलती बदबू आदि अव्यवस्थाएं मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दे रही हैं। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन का दावा है कि गर्मी को देखते हुए एक हफ्ते में हर वार्ड में कूलर लगवा दिया जाएगा। इमरजेंसी और ओपीडी में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा दिया जाएगा। एक्स-रे रिपोर्ट 24 घंटे में मुहैया कराने की व्यवस्था की जाएगी। 000
मरीजों का बयान
वार्ड में पंखे खराब है। भीषण गर्मी में मरीज परेशान है।- विश्वप्रकाश सिंह।
00
जिला अस्पताल में एक्स-रे रिपोर्ट दो दिन बाद मिलती है। मरीजों को दो बार अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता है। - राजेंद्र।
00 अस्पताल से दवाएं नहीं मिल रही है। बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही है। - रामसूरज यादव।
00
अस्पताल में चारो तरफ गंदगी है। चिकित्सकों की कमी चलते मरीजों का इलाज नहीं पा रहा है। - अनूप कुमार।
000
प्रचंड गर्मी पड़ने से मरीजों की संख्या में 20-25 फीसदी का इजाफा हुआ है। वार्डों में मरीजों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए कूलर लगवाएं जाएंगे। डाॅ. आनंद मिश्रा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज