फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे

Fri, 08 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
सर्वशिक्षा अभियान के तहत तहसील से स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीआरओ विद्याशंकर सिंह
विज्ञापन
दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे और बच्चे मांगें प्यार दो, शिक्षा का अधिकार दो नारा लगाते हुए बच्चों ने स्कूल चलो जनपदीय रैली निकाली। गुरुवार को शहर के टाउन हाल स्थित तहसीली स्कूल से निकाली गई रैली का उद्घाटन मुख्य राजस्व अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न रास्तों से होकर निकली रैैली में शामिल बच्चे हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे जिनपर एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा एवं शिक्षा से देश को सजाएंगे, हर बच्चों को पढ़ाएंगे आदि लिखे थे। 

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सभा में बीएसए चन्द्रकेश सिंह यादव ने लोगों से सहायोग की अपील की।  इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा, खंड शिक्षाधिकारी नगर निर्भयनारायण सिंह, जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा मुन्ना प्रसाद, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, अदनान अहमद उपस्थित थे।
विज्ञापन



देवकली ः प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बासूपुर की तरफ से संयुक्त रूप से स्कूल चलो रैली ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें प्रधानाध्यापक चन्द्रिका यादव, रामजन्म, आरती मिश्र आदि  थीं।

गहमर : प्राथमिक विद्यालय पचौसी के छात्रों, अध्यापकों ने स्कूल चलो  रैली निकालकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में बीईआे भदौरा अशोक कुमार ने अभिभावकों से प्राथमिक शिक्षा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें