फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग छात्रा की मौत: बॉयफ्रेंड ने गर्भपात के लिए डाला था दबाव, दवा लेने के डेढ़ घंटे बाद बिगड़ी हालत; पूछताछ

Fri, 12 Jun 2026 06:04 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में नर्सिंग की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने गर्भपात के लिए दबाव बनाकर दवा खिलाई थी। दवा लेने के करीब डेढ़ घंटे बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस को परिजनों की तहरीर का इंतजार है, जबकि आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
बॉयफ्रेंड ने गर्भपात के लिए डाला था दबाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: सारनाथ थाना क्षेत्र में 19 साल की नर्सिंग की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, मामले में पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई, लेकिन हिरासत में लिए गए आरोपी बॉयफ्रेंड ने पूछताछ में जानकारी दी। 

विज्ञापन


जौनपुर निवासी आरोपी ने बताया कि छात्रा उसके लिए खाना लेकर सुबह नौ बजे पहुंची। इसके बाद दोनों ने बातचीत की। तीन महीने की प्रेगनेंट होने की बात पर आरोपी ने गर्भपात की दवा खाने का दबाव बनाया। छात्रा के इन्कार करने के बाद भी उसने जबरन दवा लेने को कहा। 

दबाव में आकर छात्रा ने दवा का सेवन किया। ठीक डेढ़ घंटे बाद छात्रा की हालत बिगड़ी असहनीय दर्द और खून निकलने की वजह से घबरा गई। अस्पताल जाने की तैयारी के बीच सीढ़ियों पर अचेत होकर गिरी। आरोपी के मुताबिक उसने गार्ड की मदद से पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही पड़ताल

मौत होने के बाद वहां से भागकर जौनपुर चला गया। पूछताछ में ये भी सामने आया कि दोनों 18 महीने से एक-दूसरे के संपर्क में थे। सात महीने पहले भी गर्भपात की दवा दी थी। उसे लगा कि पहले की तरह इस बार भी सब ठीक हो जाएगा, लेकिन मामला बिगड़ गया।

आईएमएस बीएचयू स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ़ ममता का कहना है कि नौ सप्ताह की प्रेग्नेंसी के बाद किसी तरह की कोई गर्भपात की दवा नहीं खिलानी चाहिए। इससे महिला को जान का खतरा रहता है। बिना डॉक्टर की सलाह से दवाएं लेने जानलेवा हो सकता है
पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मामले से जुड़ी अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही हैं। छात्रा किन परिस्थितियों में हॉस्टल पहुंची, इसकी भी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डीसीपी प्रमोद कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें