फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का आरोप, हिरासत में लिए गए भाई को छोड़ा

Thu, 07 Jan 2021 05:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
मौके पर मृतक के परिजन, ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के सोढ़रा गांव में जमानत पर रिहा हुए एक युवक की तलाश में बुधवार की रात पुलिस दबिश देने गई थी। घर वालों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक के बड़े भाई की मौत हुई है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग के लिए गुरुवार को मऊ-गाजीपुर मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस के काफी समझाने पर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। इसके एक घंटे बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, इलाके के सोढ़रा गांव निवासी चंदन पासवान को चोरी के मामले में कुछ दिन पहले पुलिस गिरफ्तार की थी। जमानत पर छुटने के बाद पुलिस टीम फिर से बुधवार की रात उसके घर पहुंची। इस बीच चारपाई पर सो रहे उसके बड़े भाई नारद उर्फ नरेंद्र पासवान(40) को उठाया और चंदन के बारे में पूछताछ करने लगे।

विज्ञापन

शोरगुल सुनकर चंदन भी बाहर आ गया। तभी पुलिस चंदन को पकड़कर थाने ले जाने लगी। इस पर उसका बड़ा भाई नारद उर्फ नरेंद्र पासवान ने सुबह ले जाने की बात कहकर छोड़ने के लिए कहा। पुलिस की नोकझोंक के बीच बड़े भाई की पिटाई की ओर धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उसके छोटे भाई को थाने लेकर चली गई।

तब तक घर के लोग भी मौके पर पहुंच गए और जमीन पर गिरे नारद को चारपाई पर लिटा दिया। हालत बिगड़ने पर नजदीक के डॉक्टर के पास ले गए। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इधर सुबह नारद की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने चंदन को थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। जबकि कुछ देर बाद पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद शव कब्जे में लेकर थाने आई, लेकिन लोगों ने वहां पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिए। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने शव को बिना सील किए ही जनपद मुख्यालय के लिए रवाना कर दिया।

इधर आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने आंबेडकर प्रतिमा के सामने गाजीपुर-मऊ मार्ग पर सुबह दस बजे जाम लगा दिया। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने पर करीब एक घंटे बाद 11 बजे जाम समाप्त हुआ। इस संबंध में कासिमबाद सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि पुलिस पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें