भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद चट्टी पर रविवार की दोपहर में अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
बलिया के नरही थाना क्षेत्र के बघौना गांव निवासी चंद्रमा राम (42) किसी काम से मिर्जाबाद जा रहा था। किसी वाहन से चट्टी पर उतरकर वह सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन से धक्का लग गया। धक्का लगते ही वह गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मुहम्मदाबाद पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक की पत्नी मीरा देवी ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाना में तहरीर दी है।