फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में उतराया मिला बालक का शव

विज्ञापन
भांवरकोल थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव स्थित तालाब में डूबने से बालक की मौत के बाद बिलखती महिलाएं? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव स्थित तालाब में शुक्रवार को एक बालक का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पानी से शव बाहर निकलवाकर पंचनामा करने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। गांव निवासी बब्बन यादव की पुत्री आरती अपने पुत्र लकी यादव (10) और पुत्री सोनम के साथ मायके में रहती थी। पड़ोस में बरात आने पर परिवार के लोग वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात बालक का घर पर पता नहीं चलने पर परिजन तलाश करने में जुटे रहे, लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह ग्रामीणों की नजर तालाब में उतराए बालक के शव पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पंचनामा के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मच्छटी चौकी इंचार्ज ओमकार तिवारी ने बताया कि पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें