फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की वैक्सीनेशन नीति के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक शुक्रवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। जिसमें कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस की अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। लोगों को उनके हाल पर ही छोड़ दिया है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक ही वैक्सीन के लिए अलग-अलग कीमतें तय की गई। जन पटल पर मौजूद जानकारी के अनुसार सरकार ने 140 करोड़ की जनसंख्या के लिए केवल 39 करोड़ वैक्सीन की खुराक का आर्डर दिया है। अब तक मात्र 4.45 करोड़ भारतीयों को ही दूसरी खुराक वैक्सीनेशन की लगी है जो देश की आबादी का केवल 3.17 प्रतिशत है। उपाध्यक्ष मंसूर जैदी ने मोदी सरकार की गलत नीति की आलोचना की। प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार प्रतिदिन एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का निर्देश दें। इस दौरान सुनील साहू, सतीश उपाध्याय, राजेश गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, वर्चस्व पांडेय, रुद्रेश निगम, रतन तिवारी, मनीष कुमार राय, दिव्यांशु पांडेय, संजय खरवार, आशुतोष गुप्ता, रईस अहमद, अवधेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें