फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात सिपाही का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद थाने पर ड्यूटी कर रहे उप निरीक्षक का मंगलवार की देर रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अधीक्षक ने सलामी देने के साथ परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव चले गए। गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के आलमगंज गांव निवासी दीपचंद्र राम (59) शादियाबाद थाने पर तैनात थे। उनकी रात में चौराहे पर ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी करते समय अचानक वह गिर पड़े। थानाध्यक्ष शिवप्रताप वर्मा सहयोगियों के जरिए उन्हें सीएचसी मनिहारी ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें