फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से फोन पर बात कर रहे एक युवक सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नंदगंज : थाना क्षेत्र के सहेड़ी हाल्ट के पास सुबह 11 बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की जद में आ जाने से जितेंद्र कुशवाहा (38) की मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। खेत से युवक घर वापस आ रहा था। इसी दौरान ट्रेन की जद में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक उस समय मोबाइल पर बात करने में मशगूल था। सादात : थाना क्षेत्र के हुरमुजपुर गांव के पास ट्रेन से कटकर करीब 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसआई जेपी सिंह ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरु कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक भूरे रंग का पैंट और काला सफेद चेकदार शर्ट पहने हुए है। शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें