फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक अमेरिका प्रधान का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। सादात के विधायक रहे एवं अपने गांव के तीन बार प्रधान रह चुके वरिष्ठ भाजपा नेता अमेरिका प्रधान का सोमवार की सुबह उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी समेत पूरे जिले में शोक की लहर छा गई। अभी 15 जुलाई को ही इनके बड़े भाई रामदयाल का भी निधन हुआ था। क्षेत्र के धरवां गांव निवासी अमेरिका प्रधान ने 2007 में बसपा के टिकट पर सादात विधानसभा से विधायक चुने गए। सादात विधानसभा के आखिरी विधायक थे। नए परिसीमन में इस विधानसभा को सैदपुर एवं जखनियां में समायोजित कर दिया गया। बाद में उन्होंने बसपा से इस्तीफा देकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। उनका अंतिम संस्कार चकेरी घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, अजय कुशवाहा, रामप्रकाश गुड्डू, मनोज विद्रोही, बुझारत राजभर, सुभाष चौहान, राजनाथ कुशवाहा, राजेश आर्य, रामनगीना सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान व गण मान्य नागरिक मौजूद रहे। उनके निधन पर पार्टी कार्यालय धरवां पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर रामप्रकाश गुड्डु, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, अजय कुशवाहा, मनोज विद्रोही, बुझारत राजभर, राजनाथ कुशवाहा,राजेश आर्य आदि लोग प्रमुख रुप से मौजूद थे। पियरी में आयोजित शोक सभा में पुनवासी राम, सुरेन्द्र राम, बसंतलाल, मोतीलाल, रामनगीना सिंह, संजय राम, भितरी में आयोजित शोक सभा में एकलाख अंसारी, सफदर अली बाबर, मोहन कुशवाहा, रंगजी कुशवाहा, अशोक यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें