फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस

Sat, 06 Dec 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर का 59वां परिनिर्वाण दिवस शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते
विज्ञापन


 हुए कहा कि उन्होंने जातिवाद, छुआछूत और धार्मिक कट्टरता के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया।
आमघाट पार्क में आयोजित कार्यक्रम में रमापतिराम शास्त्री ने कहा कि संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी शमशेर सिंह राणा और संचालन राकेश कुमार ने किया। आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से डा. अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सुनील मौर्य ने कहा कि उन्होंने जीवन भर जातिवाद, छुआछूत और धार्मिक कट्टरता के खिलाफ संघर्ष किया।

 उनकी ओर से गरीबों और वंचितों के अधिकारों को भी संरक्षित किया गया। अध्यक्षता सावंत चौधरी तथा संचालन अमित कुमार ने किया।
मान्यवर कांशीराम स्मृति समाजसेवा समिति और डा. अबेंडकर सार्वजनिक कार्यसमिति के तत्वावधान में महसनपुर स्थित डा. अंबेडकर पार्क में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


भाजपा कुसुम्ही कला मंडल की ओर से डा. अंबेडकर पार्क में डा. बीआर अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाय गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हमें उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। संचालन जिला मंत्री चंद्रमा बिंद ने किया।

इंडियन यूथ फाउंडेशन की ओर से आयोजित गोष्ठी में भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर के जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अनुराग राय, विकास राणा, विक्रांत भारती, उपेंद्र, श्यामसुंदर भारती, दिव्यांशु राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें