फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य और उनके पुत्र पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भितरी पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर तिराहे के पास शनिवार की रात लाठी-डंडे से लैस हमलावरों ने डा. सैयद महमूद इंटर कालेज भितरी के प्रधानाचार्य मेराजुद्दीन सिद्दीकी और उनके पुत्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि भितरी कस्बे में स्थित डा. सैयद महमूद इंटर कालेज भितरी के प्रधानाचार्य मेराजुद्दीन सिद्दीकी घर पर थे। उनके मकान के सामने गांव का ही एक युवक ठेला लगाता था और टीन शेड लगाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने जब ऐसा करने से मना किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित मेराजुद्दीन घटना की जानकारी देने भितरी पुलिस चौकी गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लाठी-डंडे से लैस होकर हमलावर पहुंचे और घर के सामने ही उन्हें मारना-पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर उनका पुत्र आरिश दौड़कर मौके पर पहुंचा और उन्हें बचाने का प्रयास करने लगा। हमलावरों ने उसपर भी हमला कर दिया। इस घटना में प्रधानाचार्य और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जब- तक परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचते हमलावर वहां से फरार हो गए। पिता-पुत्र को उपचार के लिए परिजन वाराणसी ट्रामा सेंटर लेकर गए। परिवार के सदस्य भाजपा नेता सनाउल्लाह शन्ने ने बताया कि डा. मेराजुद्दीन के कमर एवं पैर की हड्डी टूट गई है और उनके पुत्र आरिश का पैर टूट गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें