फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पिता-बेटे पर जानलेवा हमला, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मरद़ह। थाना क्षेत्र के भैंसही नदी पुल के पास पिता-पुत्र पर शुक्रवार की रात जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पीड़ित बसवारी निवासी लालबहादुर राम ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने पुत्र अमरजीत कुमार के साथ मऊ से निमंत्रण कर रात लगभग 10 बजे वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वह भैंसही नदी के पुल के दक्षिण तरफ पहुंचा, तभी कुछ बाइक सवारों ने उसे घेर लिया। आरोप लगाया कि बसवारी निवासी शेषनाथ, भीम कुमार, कमलेश कुमार, राजेंद्र कुमार व कुछ अन्य हमलावरों ने उनके और बेटे अमरजीत कुमार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें