फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुरानी रंजिश में भाजपा नेता और परिवार पर जानलेवा हमला, ग्राम प्रधान सहित 12 के खिलाफ केस

Tue, 08 Nov 2022 12:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर के अधियारा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान ने अपने समर्थकों संग रॉड और ईट-पत्थर से भाजपा सुहवल मंडल के शक्ति केंद्र के संयोजक के घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के अधियारा गांव में रविवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर सपा के एमएलसी पद के प्रत्याशी रहे व वर्तमान ग्राम प्रधान ने अपने समर्थकों संग भाजपा सुहवल मंडल के शक्ति केंद्र के संयोजक के घर पर हमला कर दिया। घटना में संयोजक उनकी पत्नी सहित परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। संयोजक के भाई की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित 12 के खिलाफ नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।

लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से लैस होकर पहुंचे हमालवर
अधियारा गांव निवासी जय प्रकाश कुशवाहा भाजपा सुहवल मंडल के शक्ति केंद्र के संयोजक हैं। इनकी पत्नी सरिता कुशवाहा भाजपा मंडल सुहवल की मंत्री है। पति-पत्नी परिवार के साथ रात में घर पर थे। आरोप है इसी दौरान ग्राम प्रधान मदन यादव अपने समर्थकों के साथ रॉड, लाठी-डंडा और ईट-पत्थर से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

इस घटना में जय प्रकाश कुशवाहा, उनकी पत्नी सरिता कुशवाहा, भाई ओमप्रकाश कुशवाहा, बहन सुमन, मां भगवती देवी और पिता राजेंद्र कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने ओमप्रकाश सिंह कुशवाहा की गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायल जयप्रकाश कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान मदन यादव सहित उसके 12 समर्थकों पर नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।

घायल जयप्रकाश सिंह कुशवाहा ने बताया कि हमले से परिवार सहमा हुआ है। भाई को हमलावरों ने मारपीटकर अधमरा कर दिया। ग्राम प्रधान के कार्यकाल के दौरान कराए गए कार्यों की जांच उनके शिकायत पर हो रही थी, जिससे ग्राम प्रधान नाराज थे। पिछले दिनों शासन से गनर भी मिला था।
विज्ञापन

गनर के हटते ही विपक्षियों ने ग्राम प्रधान मदन यादव के साथ मिलकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि घायल कीतहरीर पर ग्राम प्रधान समेत 12 नामजद एवं दस अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें