फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का गांगी नदी में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के जियापुर गांव स्थित गांगी नदी में बृहस्पतिवार को एक दिन पूर्व लापता युवक का उतराया शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर परिजन भी थाने पहुंच गए और युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

इलाके के जियापुर गांव के मछुवारे नदी में मछली मार रहे थे। इसी बीच उनकी नजर पानी में उतराए शव पर पड़ी। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। इस बीच एक ग्रामीण ने युवक की शिनाख्त सोनियापार गांव निवासी कवि (19) के रूप में की। इधर परिजन भी रोते-बिलखते नदी के किनारे पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाने लगे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक बीते 29 जुलाई की रात घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इधर मेहनाजपुर स्थित रिश्तेदारी से घर पहुंचे पिता सुरेश को जब घटना की जानकारी मिली तो वह बेहोश होकर गिर पड़े। मृतक तीन भाई दो बहनों में सबसे बड़े था। शव मिलने की सूचना पर मां माया बिलखने लगी। प्रभारी थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें