फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का पोखरे में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
कासिमाबाद में बेटे की मौत पर रोती- बिलखती मां को साझाते परिजन। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के पांडेय कटयां स्थित पोखरे में सोमवार को लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों के बिलखने से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

कटयां लहंग गांव निवासी संदीप वर्मा (20) बीते 20 सितंबर की सुबह 9 बजे से ही घर से गायब था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह 9 बजे पांडेय कटयां स्थित पोखरे में कुछ बच्चों ने युवक का शव को देखा तो स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। इधर में पोखरे में शव मिलने की जानकारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य रोते- बिलखते मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृत युवक का कपड़ा और साइकिल पोखरी के किनारे पड़ा हुआ था। परिजनों ने बताया कि युवक बचपन से ही बोल नहीं पाता था। वह प्रतिदिन मोबाइल से गाना सुनकर गांव में घूमता रहता था। संदीप अपने चार भाइयों एवं एक बहन में सबसे छोटा था। संदीप के नाक और कान से खून बह रहा था। परिजनों को आशंका है कि उसकी गला दबाकर किसी ने हत्या की है और वारदात को अंजाम देकर उसके कपड़े को उतारकर पोखरे में फेंक दिया गया है। वहीं पुत्र की मौत से कराह रही मां मीरा देवी एवं बहन पूजा सहित पूरे परिजनों के बिलखने से गांव में मातम पसरा हुआ है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि युवक मंदबुद्धि का था। मौत कैसे हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें