फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशु के हमले में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। थाना क्षेत्र के उदंती नदी के किनारे खेत की निगरानी करने गए किसान की एक छुट्टा पशु के हमले में मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम पसर गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवार के सदस्यों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शादियाबाद थाना क्षेत्र के परेवां गांव निवासी रामकिशुन यादव (70) शाम को अपने खेत की तरफ गए थे। इस बीच एक भैंसा ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल अवस्था में वृद्ध को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर अस्पताल से शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें