फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड जवानों को कुंभ सेवा मेडल से नवाजा गया

विज्ञापन
थाना परिसर में कासिमाबाद के 17 होमगार्ड जवानों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान कुंभ सेवा मेडल से सम् - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कासिमाबाद। कुंभ मेला-2019 प्रयागराज में उत्कृष्ट कार्य करते हुए सुरक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने पर कासिमाबाद थाना के 17 होमगार्ड जवानों को कुंभ सेवा मेडल से नवाजा गया है। रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित कुंभ सेवा मेडल को कासिमाबाद के प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने यहां के 17 होमगार्डों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ने मेडल प्राप्त सभी होमगार्डों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आगे भी सुरक्षा में इनके अच्छे योगदान की कामना किया। मेडल प्राप्त करने वाले होमगार्डों में महेंद्र राम, रामपति राम, सुदर्शन यादव, रामजी यादव, मुन्ना सिंह यादव, मनोज कुमार, महेंद्र यादव, प्रेमचंद गुप्ता, गर्जन राम, बजरंगी राम, वीरेंद्र कुमार राम, रामअवध कुशवाहा, बहादुर प्रसाद, रविंद्र कुमार सिंह, त्रिभुवन सिंह, उपेंद्र कुमार भारती, नंदू राम आदि प्रमुख थे। मेडल प्राप्त सभी होमगार्डों को प्रभारी निरीक्षक ने मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें