फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने रेलकर्मियों को दी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय स्टेशन बाजार के एनएच-24 बाईपास गेट पर शुक्रवार को अप लाइन के पोल नंबर 709/33 और 710/1 के बीच में युवक का शव मिला। युवक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर युवक की पहचान हुई। वहीं पोस्टमार्टम के लिए जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

स्टेशन बाजार के एनएच-24 बाईपास गेट पर अप लाइन के पोल नंबर 709/33 और 710/1 के बीच अप लाइन में युवक का शव आसपास ग्रामीणों ने देखा। काफी देर तक वह अपने स्तर पर शिनाख्त का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने गेट मैन राजकुमार को इसकी सूचना दी। गेटमैन ने सुबह साढ़े पांच बजे के करीब स्टेशन मास्टर को घटना से अवगत कराया। गेटमैन ने बताया कि घटना की जानकारी मैंने स्टेशन मास्टर को दी। उसके बाद पोटरों ने अप ट्रैक की बीच में पड़े शव को छह बजे के करीब किनारे किया। मौके पर पहुंचे रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी बालेंद्र यादव अपने पुलिस कर्मियों और जीआरपी दिलदारनगर के सिपाही के साथ उसके फटे कपड़ों की छानबीन की तो उसके पैंट से निकले ई-श्रम कार्ड से पता चला कि मृत व्यक्ति संतोष कुमार पुत्र उमेश यादव निवासी तेतरिया सावनकला अमस गया बिहार का रहने वाला है। लोग आशंका जता रहे थे कि संतोष किसी ट्रेन से जा रहा होगा और गेट पर बैठने की वजह से नींद लगने के कारण गिर गया होगा। इस संबंध में दिलदारनगर जीआरपी प्रभारी रविंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें