फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तमंचा और कारतूस के साथ वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को एक बदमाश को तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उपनिरीक्षक अनिल मिश्रा पुलिस के साथ क्षेत्र में थे। सूचना पर धरवा गांव के पास घेरा बंदी कर उमेश यादव निवासी अतरसुआ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। बीते 29 नवंबर को देर शाम हकीमपुर मोड़ से 100 मीटर दूरी पर बाइक सवार मुकेश यादव निवासी बरठीं को बदमाश ने मारपीट कर व गोली मारी थी। घायल के पिता दया यादव की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है । अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें