औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के धरम्मरपुर गांव के पास गांगी नदी के किनारे झाड़ी में गुरुवार की दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई।
सैदपुर क्षेत्र के धरम्मरपुर गांव में गांगी नदी के पास गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ लोगों ने झाड़ी में एक करीब 36 वर्षीय महिला का शव देखा। यह खबर कुछ ही देर में क्षेत्र में फैल गई और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने कोतवाली को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक बनवारी मिश्रा ने लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के चेहरे पर चोट के निशान थे और शव से बदबू भी आ रहा था। इससे लोग यह आशंका जता रहे थे कि शायद कई दिन पहले शव को यहां पर फेंका गया होगा। महिला छींटदार साड़ी पहने हुए थी। इस संबंध में कोतवाल श्याम जी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।