फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। नगर कोतवाली क्षेत्र के बकराबाद गांव स्थित कुएं में रविवार को एक करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद शव को सुरक्षित रखने के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव में बच्चे कुएं के पास खेल रहे थे। इस दौरान उनकी नजर कुएं में उतराए एक शव पर पड़ी। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान संजय कुमार बिंद ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह शव कुएं से बाहर निकलवाया। छानबीन के दौरान पता चला कि सिर में आगे पीछे दोनों तरफ गंभीर चोट के निशान थे। शव की शिनाख्त न होने से मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें