फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में मिला यात्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर (वाराणसी)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार को पहुंची गोरखपुर- वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक यात्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक की शिनाख्त वाराणसी निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन




गोरखपुर से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर 2. 44 पर स्थानीय स्टेशन पर आकर रुकी तो कुछ यात्री पीछे के डिब्बे से निकलकर दूसरे डिब्बे में चढ़ना शुरू कर दिए। लोगों ने बताया कि मृत अवस्था में एक यात्री डिब्बे में पड़ा है। ट्रेन के गार्ड और दुल्लहपुर स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी। इधर,इंटरसिटी एक्सप्रेस 35 मिनट की देरी से वाराणसी की ओर रवाना हुई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जब छानबीन की तो आधार कार्ड से मृतक की पहचान वाराणसी निवासी राजेश कुमार गुप्ता (52) के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मृतक यात्री की पत्नी ममता गुप्ता दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगी। औडिहार जीआरपी चौकी प्रभारी राज कपूर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें