फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर से लापता अधेड़ का गंगा में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो भी
विज्ञापन

दो दिन पूर्व शौच के लिए निकले थे घर से, रोने- बिलखने से मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के सामने मंगलवार की देर शाम गंगा में एक अधेड़ का शव उतराया मिला। मृतक दो दिन पूर्व घर से शौच के लिए निकला था। इधर घटना स्थल पर परिवार के लोग रोते- बिलखते पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी भीम सिंह यादव (52) बीते 13 मार्च को घर से सुबह शौच करने निकले थे। काफी देर होने पर भी वह नहीं आए तो उनकी तलाश में परिवार के सदस्य जुट गए, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। देर शाम गांव के कुछ लोग गंगा नदी के तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर गंगा में उतराए शव पर पड़ी। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर परिवार के लोग भी रोते- बिलखते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव देख बिलख रही पत्नी मेवाती देवी ने बताया कि वह नदी किनारे किन परिस्थितियों में पहुंचे, यह जानकारी नहीं है। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीखपुकार मच रही। मृतक दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई की काफी पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन

उनकी एकमात्र पुत्री पूजा है, जिसकी काफी पहले ही शादी हो चुकी है। वह एक साधारण किसान थे, जो घर पर ही रहकर खेती कर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष वागीश बिक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें