फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मची चीख - पुकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह। थाना क्षेत्र के बरही गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फंदे के सहारे घर में लटकता मिला। घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रियंका यादव (23) कमरे में अपनी दुधमुंही बेटी स्वाति (3 माह) और सौम्या (डेढ़ वर्ष) के साथ सोई हुई थी। जबकि परिवार के लोग अन्य कमरों में सोए थे।सुबह कमरे न खुलने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया । चिल्लाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा देर तक न खुलने पर आशंकित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़वाया तो देखा कि पंखे के सहारे फंदे से विवाहिता का शव लटक रहा था। परिवार के सदस्यों के रोने- बिलखने से मातम पसरा रहा। मृतका की दोनों पुत्रियों को देख ग्रामीणों के आंखों से भी आंसू छलक उठे। घरवाले भी नहीं बता पाए कि आखिरकार विवाहिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया। जबकि ग्रामीणों ने घटना का कारण गृह कलह बताया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ कासिमाबाद बलिराम, थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बिरनो, कासिमाबाद सहित कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि मृतका के पति संजय उर्फ मुलायम की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें