फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबे युवक का शव गंगा में उतराया मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के नरवा घाट पर गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन शनिवार की शाम उतराया मिला। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गहमर गांव के उत्तर टोला खेलू राय पट्टी निवासी राजू शर्मा (35) अपने साथियों के साथ एक पूजा के कार्यक्रम में नरवा गंगा घाट गया हुआ था। सभी पूजा के लिए नाव से गंगा उस पार गए हुए थे। उधर से लौटते समय सुबह करीब आठ बजे घाट से कुछ दूर पहले ही नहाने के उद्देश्य से नाव से कुछ मित्रों के साथ राजू ने गंगा में छलांग लगा दिया था, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। जबकि उसके अन्य साथी बाहर निकल गए थे। घटना के दिन पुलिस ने नाविकों एवं गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे युवक का शव नरवाघाट पर उतराया मिला। ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला। इधर शव देखकर परिजन बिलखने लगे। इस संबंध में कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें