फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...24 घंटे बाद डूबे संविदा सफाई कर्मी का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे बाद डूबे संविदा सफाई कर्मी का मिला शव
विज्ञापन

नगर के पोस्ता घाट पर नहाते समय डूबा था सफाई कर्मी
शव देख बिलखने लगे परिजन, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। नगर के पोस्ताघाट पर गंगा में नहाते समय डूबे सफाई कर्मी का शव 24 घंटे बाद बुधवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। इधर शव देख परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बयेपुर देवकली निवासी मन्नू राम (45) नगर में आउट सेर्सिंग सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। वह परिवार के साथ नवाबगंज में अपने ससुराल में रहता था। बीते चार जुलाई की दोपहर पोस्ताघाट पर वह नहा रहा था। गहरे पानी और बहाव की वजह से वह डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरु करा दी गई थी। 24 घंटे बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें