फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसो नदी के किनारे झाड़ी में अज्ञात युवती का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र भुवापुर गांव में बुधवार की शाम छह बजे बेसो नदी के किनारे धोबी घाट के पास झाड़ी में 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शिनाख्त का प्रयास करने में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती के गले पर रस्सी का गहरा निशान पड़ा हुआ था। गांव के लोग शाम को बेसो नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ी में एक युवती के शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान रमेश चौहान की सूचना पर रजादी चौकी प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। घंटों छानबीन के बाद भी जब पता नहीं चला। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव के गले पर रस्सी का निशान है। शव की शिनाख्त का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें