फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे शव मिला, पुलिस बता रही हादसा, पिता बोले हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली के देवचंदपुर बाजार से एक किमी पूरब सैदपुर- चोचकपुर मार्ग के किनारे बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस सड़क हादसे में मौत की बात कह रही है वहीं पिता ने पुरानी रंजिश में पुत्र की हत्या का आरोप गांव के कुछ लोग पर लगाया। काफी जद्दोजहद के बाद शाम चार बजे एसपी सिटी के निर्देश पर चार नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

करंडा थाना क्षेत्र के चकेरी गांव निवासी सूर्यनाथ यादव उर्फ मोनू (25) बाइक से सैदपुर की ओर आ रहा था। संदिग्ध हालात में उसका शव सुबह 11 बजे देवचंदपुर बाजार से एक किमी. पूरब सैदपुर-चोचकपुर मार्ग के किनारे मिला। बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में वहां पड़ी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया।
वहीं युवक के पिता रामजी यादव ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और बेटे का शव देखकर धाड़ें मारकर रोने लगे। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों कपर पुरानी रंजिश को लेकर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के शरीर पर चोट के भी निशान थे।
विज्ञापन

जबकि पुलिस टीम का कहना था कि बाइक क्षतिग्रस्त है और युवक की हादसे में मौत हुई है। वहीं मृतक के पिता का कहना था कि बाइक पहले से क्षतिग्रस्त थी, जिसे बनवाने उनका बेटा जा रहा था। इसे लेकर पुलिस और मृतक के परिजनों में काफी गहमागहमी रही। शाम करीब चार बजे एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के मामले में चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें