फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का शव देखकर बेटी की भी निकल गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों का पिता के प्रति प्यार जगजाहिर है। ऐसी ही एक वाकया बुधवार को सामने आया जब पिता का शव देखकर मायके आई पुत्री ने भी कुछ घंटों बाद दम तोड़ दिया। पिता-पुत्री की मौत की घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र पंकज गोड़ ने बताया कि बीते दिनों उनके पिता विश्राम गोड़ एक विवाह के सिलसिले में हरियाणा के गुरुग्राम गए थे। वहां पर 19 सितंबर को हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई थी। उनका शव एंबुलेस से पैतृक गांव 20 सितंबर को लाया गया था। पिता के निधन की सूचना पर बीते 20 सितंबर को ही आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना बरवां गांव निवासी पुत्री गीता (40) भी मायके पहुंच गई थी।
पिता का शव देखकर वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी और कोमा में चली गई। इधर परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए सैदपुर के जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर गए थे। वहीं कुछ ही घंटों बाद देर रात कोमा में गई पुत्री गीता के जीवन की भी डोर टूट गई। सैदपुर सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को गीता का भी अंतिम संस्कार सैदपुर जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें