फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर पत्नी से झगड़ा कर घर से निकले एक वृद्ध का शव मिला। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले आए। बाद में जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि शनिवार की सुबह करीब छह बजे मुहम्मदपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर कुछ लोगों ने एक वृद्ध का शव देखा। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने मृतक की पहचान नरसिंहपुर गांव निवासी मोतीलाल गुप्ता (50) के रूप में करते हुए इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बगैर शव लेकर घर चले गए। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस कर्मियो के साथ मौके पर पहुंचे हल्का प्रभारी सुनील कुमार तिवारी घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मोतीलाल गकुप्ता शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे अपनी पत्नी से झगड़ा करके घर से टीवीएस मोपेट से निकला था। उसका शव मुहम्मदपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली है और टीवीएस मोपेट ट्रैक के पास मिली है। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने पटरी पर सर रख दिया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें