फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में तैरती लाशें: गाजीपुर में फिर दिखे 15 शव, आठ का अंतिम संस्कार, सात तेज धारा में बह गए

Fri, 14 May 2021 09:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गंगा घाटों पर लाश मिलने का सिलसिला जारी है. यहां चोचकपुर गंगा घाट पर बृहस्पतिवार शाम को 15 शव दिखने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आठ शवों को बाहर निकलवाया। जबकि सात शव गंगा की तेज धारा में बह गए। 
 
विज्ञापन
चोचकपुर गंगा घाट पर दिखे 15 शव, आठ का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर शवदाह स्थल के पास बृहस्पतिवार शाम को 15 शव दिखने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आठ शवों को बाहर निकलवाया। जबकि सात शव गंगा की तेज धारा में बह गए। बृहस्पतिवार देर शाम गांव के कुछ लोग अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर घाट पर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर गंगा में किनारे उतराए शवों पर पड़ी।

विज्ञापन


लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने मजदूरों की मदद से आठ शवों को तो बाहर निकलवा लिया, लेकिन सात शव अधिक गहरे पानी में होने के कारण गंगा की धारा में बह गए। पुलिस ने चार शवों का बृहस्पतिवार और चार का अंतिम संस्कार शुक्रवार को कराया। 

इधर दूसरे दिन शवदाह स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष एवं राजस्व विभाग की टीम ने लोगों से शवों का जलप्रवाह न करने की अपील की। कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग पैसा न होने पर जिला एवं पुलिस प्रशासन को सूचना दे सकते हैं, जिससे शव का अंतिम संस्कार कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर ग्रामीणों द्वारा जलप्रवाह का आरोप लगाने पर थानाध्यक्ष ने दो पुलिस कर्मियों की शवदाह स्थल पर तैनाती कर दी। इस संबंध में करंडा थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मिले शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। जलप्रवाह न हो, इसके लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। गौरतलब है कि बीते चार-पांच दिनों में गाजीपुर जिले के विभिन्न घाटों पर 100 से ज्यादा शव बरामद किए गए हैं. 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें