फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम - बाइक की टक्कर में तीन की मौत

Tue, 29 Aug 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
तीन लोगों की मौत के बाद जिला अस्पताल स्थित मर्चरी के पास खड़े लोग।
विज्ञापन
 तेज रफ्तार डीसीएम और बाइक की कासिमाबाद क्षेत्र के सनेहुआ चट्टी के पास मंगलवार को दिन में एक बजे हुई टक्कर में दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने डीसीएम लेकर भाग रहे चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे के वक्त बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


मऊ जिले के हलधरपुर क्षेत्र के चकरा गांव निवासी राजेंद्र की पत्नी ऊषा देवी (40) अपनी भाभी मानती देवी (45) पत्नी प्रहलाद राम
के साथ मां की तबीयत खराब होने पर पट्टीदार वकील राम के पुत्र गोपाल (20) के साथ बाइक से इंदौर गांव स्थित मायके आ रही थी। बाइक सनेहुआ चट्टी के पास पहुंची कि मुहम्मदाबाद की ओर से तेज गति से आ रही डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे गोपाल राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऊषा और मानती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीण दोनों महिलाओं को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मानती देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि उषा की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। घटना की जानकारी होते ही इंदौर गांव के ग्रामीणों और ऊषा व मानती के परिवार वाले मोर्चरी हाउस पहुंच गए। एक साथ तीन मौतों से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


उधर, टक्कर के बाद डीसीएम लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि परिवारीजनों के पहुंचने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें