मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र फिरोजपुर में सड़क हादसे में बृहस्पतिवार को तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार डीसीएम और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि मुहम्मदाबाद की ओर से आ रही एक डीसीएम ने गाजीपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
घायलों की पहचान मुहम्मदाबाद कोतवाली के आदिलाबाद निवासी संजय कुमार (35), उनकी बहन बबली रावत (15), और उनकी मां सनप्यारी देवी (60) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अभी तहरीर नहीं मिली है।