कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर शुक्रवार को निर्विरोध प्रत्याशी निर्वाचित हुए। इसमें दशरथ सिंह यादव अध्यक्ष और अमर सिंह निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
इसके अलावा दस वर्ष से ऊपर के उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम सिद्दीकी, धनंजय पांडेय, दस वर्ष से कम के उपाध्यक्ष उमाशंकर यादव, कोषाध्यक्ष लव कुमार राय, सह सचिव प्रशासन करूणा निधि चक्रवर्ती, प्रकाशन ऋषिदेव पांडेय, पुस्तकालय संतोष कुमार मौर्य, सदस्य कार्यकारिणी (15 वर्ष से ऊपर) राजेंद्र सिंह यादव, वीरेंद्र कुमार चौबे, वीरेंद्र राम, शशिकांत सिंह यादव, आदित्य नारायण सिंह उर्फ गांधी, सुशील दुबे, सदस्य कार्यकारिणी (15 वर्ष से नीचे ) गोविंद राम, गोपाल सिंह कुशवाहा, मनीष कुमार पांडेय, रमेश सिंह यादव, मुद्रिका सिंह यादव, दीपक कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता श्यामनारायण कुशवाहा और उप मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ सिंह और अधिवक्ता परितोष तिवारी रहे।