फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 1500 फ्लैटों की कॉलोनी में अंधेरा, गंदगी और टूटी सड़कें

विज्ञापन
कांशीराम आवास कॉलोनी आदर्श बाजार में खुला टैंक-संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। कांशीराम आवास कॉलोनी आदर्श बाजार में 1500 फ्लैट हैं, जिनमें करीब साढ़े नौ हजार लोग रहते हैं। इनमें से लगभग 70 लाभार्थियों ने अपने फ्लैट किराये पर दे रखे हैं। इन फ्लैटों में किरायेदार रहते हैं और उनसे 500 रुपये प्रति माह किराया लिया जाता है। फ्लैट किराये पर देने का यह खेल अफसरों की नाक के नीचे चल रहा है। जिन लोगों ने फ्लैट किराये पर दिए हैं, वे कॉलोनी में नहीं रहते, हालांकि उनके नाम पर फ्लैट आवंटित हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी में बुनियादी सुविधाएं ध्वस्त हो चुकी हैं। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। जब कांशीराम आवास कॉलोनी चकाचक नजर आती थी, लेकिन अब कॉलोनी की तस्वीर बदल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई अफसर झांकने तक नहीं आता और जवाबदेही तय करने की दिशा में भी कोई कार्रवाई नहीं होती।
प्रदेश में 2007 से 2012 तक बसपा सरकार के दौरान जनपद में कांशीराम आवास कॉलोनी आदर्श बाजार का निर्माण कराया गया था। इसके बाद आवास विहीन लोगों को फ्लैट आवंटित किए गए। सुविधाओं के मामले में यह कॉलोनी किसी वीआईपी कॉलोनी से कम नहीं थी। हर फ्लैट में रंग-रोगन कराया गया था। आवागमन के लिए पक्की सड़कें, जलनिकासी के लिए नालियां बनीं, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था भी की गई थी। समय-समय पर अधिकारी कॉलोनी का निरीक्षण करने आते थे और कमियों को दूर कराया जाता था।
विज्ञापन

2012 के बाद सरकार बदलने के बाद अधिकारी कॉलोनी की सुध लेना भूल गए। कॉलोनी में जगह-जगह कूड़े के ढेर, बजबजाती नालियां, जर्जर सड़कें, पेयजल की लचर व्यवस्था, चोक सीवर और फ्लैटों का उखड़ा प्लास्टर जिम्मेदारों की लापरवाही बयां कर रहे हैं। कॉलोनी के एक हिस्से में शाम के बाद स्ट्रीट लाइटें नहीं जलतीं, जबकि दूसरे हिस्से में दिन में भी स्ट्रीट लाइटें जलती रहती हैं। कूड़े के ढेर में लगी आग से धुआं उठता रहता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलोनी के निर्माण के बाद से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। रंग-रोगन भी नहीं हुआ है। कॉलोनी में छह हैंडपंप हैं, जिनमें से एक खराब है। खुले में रखा ट्रांसफार्मर और उससे लटकते बिजली के तार हादसे को न्योता दे रहे हैं।

30 फ्लैटों पर लटका ताला
कांशीराम आवास कॉलोनी आदर्श बाजार में 30 फ्लैट ऐसे हैं जिन पर ताला लटका है। जिन लोगों को फ्लैट आवंटित किए गए हैं, वे वहां नहीं रहते। लोगो ने बताया कि वह महानगरों और दूसरे राज्यों में नौकरी करने गए हैं। वे साल में एक या दो बार ही यहां आते हैं।

कॉलोनी में नगर पालिका के सफाईकर्मी सफाई के लिए महीने में एक बार आते हैं। सफाई के अभाव में नालियां बजबजा रही हैं। - शाहरुख, निवासी
कॉलोनी की कुछ स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब हैं। इन्हें दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। इसके कारण शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। - आशा, निवासी
सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। इससे आवागमन में परेशानी होती है। इसके साथ ही फ्लैटों का प्लास्टर भी उखड़ने लगा है। - बजरंगी, निवासी
नगर पालिका के सफाईकर्मी जब सफाई के लिए नहीं आते, तो खुद पैसा खर्च कर घर के आसपास सफाई करानी पड़ती है। - रुस्तम, निवासी
वर्जन
कांशीराम आवास कॉलोनी आदर्श बाजार में जहां भी गंदगी है, वहां सफाई कराई जाएगी। नालियों की भी सफाई होगी। बजट आने पर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। - डीके राय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें