फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे जमानियां स्टेशन पर खड़ी रही

विज्ञापन
जमानिया स्टेशन पर खड़ी दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस में प्रसव के बाद मां और बेटी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में बवाल को लेकर शुक्रवार को सुबह से ट्रेनों का अवागमन प्रभावित रहा। जिसके कारण दिल्ली-हावड़ा रूट के जमानिया स्टेशन पर सुबह सात बजे से शाम 3.30 बजे साढ़े आठ घंटे तक दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस डाउन (13258) ट्रेन खड़ी रही। इस दौरान भीषण गर्मी से एक 55 वर्षीय यात्री की मौत हो गई जबकि इसी दौरान ट्रेन के दूसरे कोच में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण दानापुर-आनंद विहार के स्लीपर कोच संख्या डी11 में यात्रा कर रहे पटना के ग्राम मोहनचक के रामेश्वर (55) की सुबह 10:30 बजे हालत खराब होने लगी थी। समय से इलाज और एंबुलेंस नहीं मिल पाने से कुछ ही देर में वे अचेत हो गये और उनकी मौत हो गई। मृतक के साथी शदिसोपुर निवासी राकेश ने बताया कि मृतक रामेश्वर दिल्ली में प्राइवेट जाब करता था। उनके हार्ट में कुछ परेशानी थी। जिनका इलाज दिल्ली के सफदरगंज में चल रहा था। वहां आराम न हो पाने के कारण ये हमारे साथ हार्ट के इलाज के लिए शदिसोपुर जा रहे थे। स्टेशन पर ज्यादा देर तक ट्रेन रुकने के कारण हालत खराब होने लगी। यहां कोई उचित व्यवस्था न मिलने से उन्होंने दम तोड़ दिया। यात्री की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस दौरान एसडीएम भारत भार्गव व कोतवाली प्रभारी वंदना सिंह भी मौके पर पहुंच गये। जो यात्रियों को समझाते बुझाते रहे। स्टेशन पर दोपहर करीब 1:30 बजे एंबुलेंस पहुंची। वहां से शख्स को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, दूसरी ओर दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या डी 17 में एक गर्भवती गुडिया देवी (28) पत्नी प्रमोद लइया निवासी महरना बिहार ने बच्ची को जन्म दिया। महिला के पति प्रमोद लाइया ने बताया कि वह मुरादाबाद में भट्टे में काम करता है और सीजन खत्म होने के कारण गर्भवती पत्नी को लेकर मुरादाबाद से भागलपुर के पास स्थित महरना बिहार अपने घर जा रहा था। अचानक रेलवे स्टेशन पर उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई और उसने ट्रेन में ही बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर गणेश ने बताया कि ट्रेन सुबह 7 बजे से खड़ी थी। जिसमें एक यात्री की मौत गई और महिला ने बच्ची को जन्म दिया। महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां से जच्चा और बच्चा के सुरक्षित लौटने के बाद शाम करीब 3:30 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।
खड़ी रही दमकल की गाड़ी, टैंकर से उपलब्ध कराया पानी
जमानिया स्टेशन रेलवे स्टेशन के टेंपू स्टैंड पर बवाल के मद्देनजर दमकल की गाड़ी एहतियात के तौर पर खड़ी रही। वहीं, नगर पालिका ने टैंकर लगाकर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में मौजूद यात्रियों को पानी की व्यवस्था की। जिससे यात्रियों को राहत मिली। बाद में स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के प्रतीक्षालय में पीएचसी से चिकित्सकों को तैनात किया गया। वहीं, रेलवे प्रशासन की ओर से पूछताछ केंद्र से अनाउंसमेंट यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में बच्चों के लिए दूध पानी और खाना स्टेशन के बाहर बेच रहे लोगों से अपील कर ट्रेन में उपलब्ध कराया। इस दौरान समाज सेवी संस्था के लोग भी आगे आए। जिसमें स्वयं सेवी संस्था रेल यात्री कल्याण समिति ने यात्रियों को पानी, बिस्किट व हल्का जलपान की व्यवस्था की।
दरौली स्टेशन पर खड़ी रही पैसेंजर
ऐसे ही सुबह सात बजे से पैसेंजर ट्रेन को दरौली स्टेशन पर रोका गया था। गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल था। स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन को शाम 3 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें