फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्बू ने दो मिनट में जितेंद्र को धूल चटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयदशमी पर बुधवार को अमर शहीदों के गांव शेरपुर में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ भाजपा के युवा नेता पियूष राय ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में गोरखपुर के डब्बू ने आसाराम उर्फ जितेंद्र को महज दो मिनट में पटकनी दे दी। इसी तरह गोरखपुर के जनार्दन ने मुहम्मदाबाद के कल्लू को हराया। हरियाणा के सुमित एवं आजमगढ़ के भीम का मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

गोरखपुर के सतीश पहलवान ने रोहतक हरियाणा के रवि, डीएलडब्लू के विपिन ने संदीप को पराजित किया। डीएलडब्लू के जीतेंद्र और दिल्ली के राकेश, दिल्ली के प्रदीप एवं रोहतक के मनीष का मुकाबला बराबरी पर रहा।
50 हजार की इनामी कुश्ती में भारत केशरी अंतरराष्ट्रीय पहलवान अभिनायक यादव एवं हरियाणा के गौरव के बीच 15 मिनट तक चला मुकाबला भी बराबरी पर रहा। दंगल में उपस्थित पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवानों एवं खिलाड़ियों को दंगल समिति ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका पंकज कुमार एवं राकेश पहलवान ने निभाई। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश राय, बबलू राय, जनार्दन पहलवान, जयानंद राय, पूर्व प्रधान लल्लन राय आदि मौजूद थे। संचालन शैलेश एवं संयोजक पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय राय ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें