फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: तुम थाने में शिकायत करते हो...कहकर दबंग ने चौकीदार को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 19 Dec 2022 04:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर के ताजपुर मांझा गांव में रविवार रात दो लोगों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने गए चौकीदार को एक दबंग ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले के ताजपुर मांझा गांव में रविवार रात दो लोगों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने गए चौकीदार को एक दबंग ने गोली मार दी। संयोग ठीक रहा कि गोली दाहिने पैर में लगी। आवाज सुनकर परिवार और आस-पास के लोग जबतक पहुंचते आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


जमानिया कोतवाली के ताजपुर मांझा गांव निवासी घायल चौकीदार उमेश पासवान ने बताया कि गांव का ही मुकेश राय सड़क पर किसी से विवाद कर रहा था। यह देखकर बीचबचाव करने पहुंचा। इस पर मुकेश राय ने क्रोधित होते हुए कहा कि तुम थाने में शिकायत करते हो। इसके बाद चौकीदार उमेश अपने कमरे पर चले गए।

कुछ देर बाद ही मुकेश उनके कमरे पर पहुंचा और तमंचा से फायर कर दिया। संयोग अच्छा रहा कि गोली चौकीदार के दाहिने पैर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन ने उन्हें उपचार के लिए पीएचसी लेकर आए। वहीं गोली चलने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल चौकीदार से घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जमानिया कोतवाल वंदना सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें