सहकारी संघ करीमुद्दीनपुर के सभागार में शुक्रवार को संकट हरण बीमा योजना के तहत ममता पांडेय को 40 हजार रुपये का चेक जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष ओंकारनाथ राय ने प्रदान किया।
करीमुद्दीनपुर गांव की ममता के पति बृजेश पांडेय की पिछले दिनों दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इफ्को की ओर से किसानों को उवर्रक के साथ बीमा कवर देने की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा खाद लेते समय उसकी रसीद अवश्य लेकर सुरक्षित रखनी चाहिए ताकि उन्हें बिना कोई किश्त अदा किए बीमा का लाभ मिल सके।
इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक आरएन उपाध्याय ने बताया कि इफ्को की प्रत्येक बोरी पर चार हजार रुपये का बीमा कवर किसानों को मिलता है। किसान की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर अधिकतम 25 बोरी का एक लाख रुपये बीमा किसान के उत्तराधिकारी को दिया जाता है।