फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सिलिंडर की किल्लत, उपभोक्ता कर रहे कॉल, एजेंसी कर्मियों ने बंद किया फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। घरेलू सिलिंडर की किल्लत होने लोग परेशान है। मोटर व्हीकल एक्ट के नए प्रवाधानों के विरोध में हुई चालकों की हड़ताल खत्म होने के तीन दिन बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को कई उपभोक्ताओं की घंटी सिलिंडर पहुंचाने वाले एजेंसी कर्मियों के माेबाइल पर बजती रही और वह कुछ भी कहने से बचते दिखाई पड़े। सिलिंडर की गाड़ियां न आने का हवाला देकर मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन

गैस एजेंसी से उपभोक्ताओं के घर तक सिलेंडर पहुंचाने वाले अनिल ने बताया कि करीब 60 से 80 उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध न होने का हवाला दिया गया। स्थिति यह है कि सिलिंडर न आने से लोग काफी परेशान दिखाई पड़े। जबकि प्रशासनिक अमला पर्याप्त सिलिंडर उपलब्ध होने की बात कहकर पल्ला झाड़ता रहा, जबकि स्थिति इनके दावे की पोल खोलती नजर आ रही है



अचानक गैस समाप्त हो गया था। ऐसे में जब यह पता चला कि चालकों का हड़ताल है और सिलिंडर नहीं मिलेगी तो खाना बनाने की विकट समस्या पैदा हो गई। किसी तरह लकड़ी और उपले पर खाना बनाना पड़ा।- पूनम यादव
विज्ञापन


00000
प्रशासन सिर्फ सिलिंडर पर्याप्त होने की बात कर रहा है। लेकिन सिलेंडर समाप्त होने के बाद समस्या खड़ी हो गई। पड़ोसी से सिलिंडर लेकर प्रयोग किया गया।- खुशबू राय

तीन दिनों से सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है। सिर्फ झूठा आश्वासन की कोई दिक्कत नहीं है। वह तो आमजन ही जानते हैं कि क्या परेशानी आती है।- सोनी राय
बच्चों की छुट्टी है, नहीं तो उन्हें स्कूल जाने के नाश्ता तैयार करने में समस्या आती। हालांकि इस तरह की स्थिति पर संबंधित विभागों को पूर्व में ही तैयारी करनी चाहिए। -कंचन तिवारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें