फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सीधे जनता को प्राप्त हो रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह-खानपुर-दुल्लहपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय घरिहां में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने कहा कि देश को विकसित बनाने का सपना देश वासियों के लिए गर्व और सम्मान की बात है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सीधे जनता को प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर योजना के लाभ से वंचित पात्र लोगों का पंजीकरण किया गया। ग्राम प्रधान आशा सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम्, स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण कर स्वागत किया। 101 गरीब, असहाय एवं कमजोर लोगों को कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर जेपी सिंह, उदय नारायण सिंह, हरिनाथ यादव, वेदप्रकाश पाण्डेय, सर्वानंद सिंह, आशीष सिंह, सचिव जितेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह, शशिप्रकाश सिंह उपस्थित थे। गांई गांव के शहीद पार्क देऊपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश राम, माया यादव, लालजी यादव, राधेश्याम यादव, नोडल अधिकारी भूपेंद्र कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, शशिभूषण तिवारी मौजूद थे। प्राथमिक विद्यालय ईशोपुर के परिसर में लोक संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सैदपुर, मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता आशु दुबे, जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मुन्नीलाल पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने संकल्प वैन का नेतृत्व किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर असल लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराने के साथ-साथ उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं से वंचित अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इस मौके पर अनिल पांडेय, प्रमोद वर्मा, संजय गुप्ता, ग्राम प्रधान सुशीला देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार, फैज अहमद, तारा देवी आदि मौजूद थे। संचालन संजय पांडेय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें