फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फर्जी वेबसाइट से गाजीपुर के 500 से अधिक लोगों से साइबर ठगी

विज्ञापन
स्टार लिंक का ग्रुप।  - फोटो : पीड़ित
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में 500 से अधिक लोग फर्जी (फिशिंग) वेबसाइट के चक्कर में एक करोड़ रुपये से अधिक गंवा दिए हैं। यह वेबसाइट स्टार लिंक कंपनी ने नाम पर बनाई गई थी। इस वेबसाइट में मऊ समेत अन्य जनपदों के लोग भी ठगी के शिकार हुए। इनमें 40-45 फीसदी सरकारी कर्मचारी भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, अब वेबसाइट बंद होने पर सभी को ठगी का अहसास हुआ है। कुछ ने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। कुछ ने कम धनराशि और भागदौड़ के चलते थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।मरदह निवासी राहुल ने बताया कि ठगों ने कई व्हाट्स एप ग्रुप बनाए थे, जिसके माध्यम से लोगों को जोड़ा जाता। वह जिस ग्रुप में सदस्य हैं, उसमें 865 लोग हैैं। इसमें मऊ सहित आसपास के भी जिले के लोग शामिल हैं। इस ग्रुप में एक व्यक्ति एक हजार रुपये निवेश पर सदस्य बनता था। एक व्यक्ति एक से अधिक रजिस्ट्रेशन करा सकता था। कंपनी हर दिन एक लिंक भेजती थी। इसे क्लिक करने पर लोगों को हर दिन अलग से एक रुपये से 70 रुपये तक बोनस मिलता था। 6 माह से यह खेल चल रहा था।
विज्ञापन

नई स्कीम के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वालों की अचानक बढ़ी संख्या-
पिछले सप्ताह ने कंपनी ने एक नई स्कीम निकाली। एक हजार रुपये निवेश करने पर कंपनी ने एक सप्ताह में 1500 रुपये देने का लालच दिया। इसके बाद 2 हजार रुपये जमा करने पर सप्ताह में सात से 8 हजार रुपये देने का वादा किया। लालच में आकर लोगों ने हजार से लेकर दो लाख तक का निवेश किया है। कंपनी ने अचानक तीन दिन पहले अपनी वेबसाइट बंद कर दी।
मैं एक माह पहले स्टार लिंक कंपनी का सदस्य बना था। एक हजार रुपये में रजिस्ट्रेशन कराया और साथियों को देखकर दूसरा रजिस्ट्रेशन भी करा लिया। मेरे दो हजार रुपये चले गए। -राहुल, कुमार मरदह, थाना मरदह
विज्ञापन

15 दिन पहले मैंने भी तीन हजार रुपये से रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन, अब पता चला मेरे साथ फ्रॉड हो गया है। मैंने इसकी ऑनलाइन शिकायत साइबर सेल में की है। -नितेश यादव, नसरतपुर, थाना बिरनो
मऊ के ही परिचित ने मुुझे स्टार लिंक कंपनी से जोड़ा था। मैंने विश्वास कर 15 हजार दिए और अपने कई साथियों का निवेश कराया। हम लोगों के साथ धोखा हो गया है। इसकी शिकायत एसपी मऊ से की गई है। - नागेंद्र यादव, जगदीशपुर थाना कासिमाबाद।
मैंने 11 हजार रुपये स्टार लिंक कंपनी में निवेश किया। यह मैंने मऊ के रहने वाले परिचित के कहने पर किया है। मेरे साथ धोखा हो गया है। मऊ में शिकायत भी की है।-शशि राजभर, जगदीशपुर, थाना मरदह
मरदह के ही 300 लोग हुए ठगी के शिकार -पीड़ितों के मुताबिक मरदह क्षेत्र में करीब तीन सौ लोग इससे जुड़े हैं। मरदह क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह का 1 हजार, सुलेमापुर गांव निवासी बृजेश के 4500, दिनेश 2 हजार, अजीत 8 हजार, अन्नू और सत्यम 5-5 हजार, संजय 8 हजार, मरदह के मनोज, अजय, मनीष, संजय, विवेक ने 1-1 हजार, नसरतपुर के नितेश और कृष्णा 3- 3 हजार, अरविंद और बृजेंद्र 2 हजार, शरद, राजू 1-1 हजार, दुर्खुर्शी के अरविंद मौर्या 1 हजार, नरवर की तृप्ति 6 हजार, जगदीशपुर के नागेंद्र यादव 15 हजार, गोविंदपुर के शशि राजभर 11 हजार, शिवम राजभर 4 हजार, पवन यादव 6 हजार, भोलू 7 हजार, सोनू 3 हजार, राहुल 4 हजार शामिल हैं।
ऐसे तैयार की जाती है फिशिंग वेबसाइट-साइबर सेल के मुताबिक, ये एक भ्रामक, हूबहू फर्जी वेबसाइट होती है, जिसे किसी विश्वसनीय संगठन की वेबसाइट के रूप में प्रस्तुत करने के लिए डिजाइन किया गया जाता है। लुभावने ऑफर देते हैं, लेकिन बाद में ठगी कर निकल जाते हैं।
पीड़ित हर थाने में बने साइबर हेल्प डेस्क या साइबर थाने पर जाकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। लोगों से अपील है कि वह इस तरह के किसी भी लिंक को क्लिक न करें। क्योंकि इस तरह की वेबसाइट फिशिंग वेबसाइट है और आमतौर पर लोग लालच में आकर फंस जाते हैं।-डॉ. ईरज राजा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें