फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की जद में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के बसुका गांव में सोमवार की शाम लाइन बनाते समय करेंट की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बसुका गांव के पश्चिम टोला निवासी दयाशंकर राय का पुत्र विकास राय (28) घर पर ही एक मोबाइल रिचार्ज की दुकान चलाता था। दुकान का इन्वर्टर खराब होने पर सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका तार जोड़ रहा था। इसी दौरान उसमें करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी जद में आने से वह चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर परिवार सहित आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। डंडा से मारकर तार को झुड़ाया। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर आते ही कोहराम मच गया। परिजन चीख-पुकार लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। इस दुर्घटना से गांववासियों में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम सात बजे तक परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें