फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामानंद अध्यक्ष, शमशाद बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक संगठन का चुनाव मंगलवार को विकासखंड के सभागार में हुआ। इसमें रामानंद सिंह अध्यक्ष और मिर्जा शमशाद बेग महामंत्री चुने गए। इकाई का गठन संघ के जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव की उपस्थिति में हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए रामानंद सिंह के नाम का प्रस्ताव किया गया। जिसे समर्थन मिला। इसी तरह उपाध्यक्ष बिगन कुशवाहा, महामंत्री मिर्जा शमशाद बेग, कोषाध्यक्ष बबलू सिंह एवं विनोद यादव मीडिया प्रभारी चुने गए। अध्यक्ष रामानंद सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई उसे वह बखूबी निभाएंगे। इस अवसर पर लल्लन पासवान, राकेश राय, सोनू यादव, राकेश यादव, छविनाथ यादव, मनोज यादव, माजिद खां, आजाद खां, रामराज यादव, अशोक यादव, अनिल यादव, वैंकटेश तिवारी, राकेश राम, मोती यादव, सतीशचंद्र आदि ग्राम प्रधान उपस्थित थे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुदर्शन कुशवाहा तथा संचालन सुरेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें